धर्म/अघ्यात्म

रिकॉर्ड : 7 लाख 51 हजार दीप जलाकर मुंगेर के कल्याणपुर में मना बिहार का सबसे बड़ा दीपोत्सव

MUNGER : मुंगेर के कल्याणपुर गांव स्थित बड़ी दुर्गा महारानी जी के प्रांगण में दीपावली के एक दिन पूर्व बिहार राज्य की सबसे बड़ी दीपावली मनी। 7 लाख 51 हजार मिट्टी के दीये एक साथ जले। इस बार पिछली बार से 1 लाख ज्यादा दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया गया। दीपोत्सव पर बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर का श्रृंगार किया गया। इस अद्भुत दीपोत्सव को देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे थे। लाखों की संख्या में दीप को जलाने के लिए कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। दीपोत्सव का आयोजन प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. नीतीश चन्द्र दुबे और कल्याणपुर यूथ क्लब के द्वारा किया गया था।
दीपोत्सव का विधिवत उद्घाटन भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी विवेकानंद, मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह, मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, डॉ नीतीश चंद्र दुबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद ललन सिंह ऑनलाइन दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। दीपोत्सव कार्यक्रम के पूर्व महापंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा गंगा महाआरती की गई।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

UP में छह डीएम समेत 16 आईएएस अफसर बदले

Bharat varta Desk प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अयोध्या और अमेठी समेत छह जिलों के… Read More

13 hours ago

हेमंत सोरेन बनें झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन मंगलवार को… Read More

15 hours ago

रॉबर्ट वाड्रा से ED की पूछताछ

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग… Read More

18 hours ago

राहुल और खड़गे से मिले तेजस्वी

Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस और… Read More

18 hours ago

कन्हैया कुमार हिरासत में, सचिन पायलट ने तेजस्वी को दिया झटका, बोले-सीएम अभी फाइनल नहीं

Bharat varta Desk कांग्रेस की पलायन रोको, नौकरी दो या पदयात्रा के दौरान बिहार की… Read More

5 days ago

नेतरहाट स्कूल के तीन शिक्षक सस्पेंड

Bharat varta Desk एक जमाने में पूरे देश में ख्याति अर्जित करने वाला झारखंड का… Read More

7 days ago