
Bharat varta desk:
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं. इस बीच आज शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें राहुल गांधी, भूपेश बघेल जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल है.
केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा की. उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए उन्होंने बताया कि राहुल गांधी वायनाड, भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी की पहली लिस्ट में 15 जनरल तो 24 एससी-एसटी और ओबीसी कैटेगिरी के उम्मीदवार शामिल हैं. साथ ही इनमें 12 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 साल से कम है.
जानें किस सीट से कौन उम्मीदवार-
-राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल
-महासमुंद सीट से थम्रध्वज साहू
-कोरबा सीट से ज्योत्सना महंत
-कर्नाटक (बेंगलुरु ग्रामीण) सीट से डीके सुरेश
-त्रिवेन्द्रम सीट से शशि थरूर
-तिरुसूर सीट से के मुरलीधर
-तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर
-अलाप्पुझा सीट से केसी वेणुगोपाल
-त्रिपुरा पश्चिम सीट से आशीष कुमार सहाय
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More