
Bharat varta desk:
विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनमें जोश भरने की भरपूर कोशिश की। वे साढ़े सात साल बाद सदाकत आश्रम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। बीजेपी का काम नफरत फैलाना है। भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस देश जोड़ने का काम कर रही है।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को ‘बब्बर शेर’ कहा। उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश समझ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का मतलब सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा पहुंचाना है। वहीं कांग्रेस का मतलब देश के गरीबों के साथ खड़े होना और उनके लिए काम करना है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में है। भारत जोड़ो यात्रा में हर राज्य में बिहार के लोग मेरे साथ चले। नफरत को सिर्फ मुहब्बत काट सकती है। तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान व छतीसगढ़ में भाजपा कहीं नहीं दिखेगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हम लोगों ने बिहार जीत लिया तो देश जीत लेंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More