
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के बीच बैठक हुई। सूत्र बता रहे हैं कि बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे समेत कई मुद्दे पर बातें हुई। हालांकि, कांग्रेस और राजद के नेताओं ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा है। राष्ट्रीय जनता दल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणूगोपाल जी, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ मुलाकात में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। राजद ने दावा किया कि जनता के असली सरोकारों को केंद्र में रखकर बिहार में बदलाव सुनिश्चित किया जायेगा। अब सिर्फ व्यापक परिवर्तन की ही बात होगी।
तेजस्वी यादव बोले- 17 अप्रैल को पटना में होगी बैठक
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगी। जनता ने हमलोगों को अपना आशीष दे दिया है। तेजस्वी ने दावा किया कि इस बार एनडीए की सरकार नहीं बनने जा रही है। वहीं महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कुछ नहीं कहा। तेजस्वी याव ने कहा कि 17 अप्रैल को पटना में बैठक होगी। इसके बाद सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। तेजस्वी यादव के साथ बैठक में राजद सांसद मनोज झा भी शामिल थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More