
Bharat Varta Desk : कोरोना वायरस पर अध्ययन कर रहे आईआईटी के विशेषज्ञों ने राहत वाली खबर दी है. तीसरी लहर के संबंध में लेकिन प्रारंभिक अध्ययन के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि तीसरी लहर छोटी हो सकती है. यह दूसरी लहर से अपेक्षाकृत कमजोर हो सकती है.आईआईटी के प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि संक्रमण का जो रुझान है, उससे साफ है कि यह कोई बड़ा आकार लेती हुई अभी तक नहीं दिखी है. मॉडल संकेत कर रहे हैं कि आगे भी इसके ज्यादा बढ़ने के रुझान नहीं हैं. दरअसल आईआईटी के विशेषज्ञ तीसरी लहर की मॉडलिंग कर रहे हैं. वे अगले सप्ताह इस पर डिटेल रिपोर्ट जारी करने वाले हैं. उन्होंने कहा है कि तीसरी लहर के बारे में जो प्रारंभिक रुझान मिले हैं उसके मुताबिक वह पहली और दूसरी लहर से अपेक्षाकृत कमजोर और ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं होगी. यह लहर कब आएगी और कब खत्म होगी इस पर अध्ययन चल रहा है और जल्द ही रिपोर्ट जारी किया जाएगा.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More