
Bharat varta desk:
नरेंद्र मोदी 9 जून की शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. यह जानकारी खुद नरेंद्र मोदी ने दी है. शाम को राष्ट्रपति से मिलने के बाद उन्होंने कहा, “आज सुबह एनडीए की मीटिंग हुई थी. एनडीए के सभी साथियों ने मुझे फिर से एक बार इस दायित्व के लिए पसंद किया है. सभी एनडीए के साथियों ने राष्ट्रपति जी को इसकी जानकारी दी.”उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति जी ने अभी मुझे बुलाया था और मुझे नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में काम करने की नियुक्ति दी है और मुझे शपथ समारोह के लिए और मंत्रिपरिषद के सदस्यों की लिस्ट के लिए सूचित किया है. मोटे तौर पर राष्ट्रपति जी को कहा है कि 9 तारीख शाम को सुविधा रहेगी.”
मोदी ने कहा, “बाकी जानकारी राष्ट्रपति भवन वर्क आउट करेगा. तब तक हम मंत्रिपरिषद की सूची राष्ट्रपति जी को सुपुर्द करेंगे और उसके बाद शपथ समारोह होगा.”
शुक्रवार सुबह बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के चुने गए सांसदों की एक बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में हुई, जिसमें नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया.
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More