
Bharat varta desk:
3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं।
ज्यादा तो सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।
उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने करीब 42 हजार सीटों से जीत दर्ज की है तो वहीं आजमगढ़ में भी भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बाजी मार ली है। उन्होंने समाजवादी पार्टी से यह सीट छीन ली है। यहां पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जीते थे।
पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल(अमृतसर) ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को हरा दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की सीट रही संगरूर से आम आदमी पार्टी का हार जाना बहुत ही अहम माना जा रहा है।
त्रिपुरा में मुख्यमंत्री मानिक साहा समेत 3 भाजपा उम्मीदवार जीते, मांडर कांग्रेस का कब्जा बरकरार
वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो त्रिपुरा की चार सीटों में से तीन भाजपा तो एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है। टाउन बारदोवली सीट पर भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंंत्री मानिक साहा ने 6,104 वोटों से शिवाजी मार लिया है। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उनका विधायक बनना जरूरी था।
झारखंड में मांडर विधानसभा उपचुनाव परिणाम में शिल्पी नेहा तिर्की करीब 10 हजार मतों से निर्णायक बढ़त बना ली है। दूसरे राउंड में बीजेपी की गंगोत्री कुजूर 112 वोट से आगे निकल गईं थीं लेकिन उसके बाद से कांग्रेस उम्मीदवार लगातार आगे चल रही है। यह सीट कांग्रेस के विधायक रहे बंधु तिर्की की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। पार्टी ने उनकी बेटी नेहा को उम्मीदवार बनाया था लेकिन नेहा ने अपने पिता की सीट को बचा लिया।
आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर वाईएसआर कांग्रेस ने परचम लहराया है। दिल्ली की राजिंदर नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More