
Bharat Varta Desk:: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर दौरे के दौरान काफिले में फंसकर महिला उद्यमी वंदना मिश्रा की मौत हो गई। कोरोना वायरस से मुक्त हो चुकी वंदना की तबीयत फिर से खराब हो गई थी जिसके चलते परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे। मगर राष्ट्रपति के काफिले के कारण यातायात को काफी देर तक रोका गया था। इसके चलते बंदना समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई और जब वे पहुंची तो उनकी मौत हो चुकी थी।
यह घटना शहर में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर राष्ट्रपति ने उनके निधन पर दुख जताया। राष्ट्रपति के निर्देश पर डीएम आलोक तिवारी और पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने किदवई नगर स्थित वंदना के घर जाकर परिवार वालों को राष्ट्रपति का शोक संदेश दिया। पुलिस कमिश्नर और डीएम वंदना के दाह संस्कार में भी शामिल हुए। पहुंचे। उन्होंने वंदना के परिवार वालों से क्षमा याचना की। बताया गया कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पुलिस कमिश्नर बोले भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं
पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट किया कि है कि आईआईए की अध्यक्ष बहन वंदना मिश्रा जी के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और व्यक्तिगत रूप से मैं क्षमा प्रार्थी हूं। भविष्य के लिए यह बड़ा सबक है। हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यूनतम समय के लिए नागरिकों को रोका जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More