बड़ी खबर

राष्ट्रपति के काफिले में फंसकर बीमार महिला की मौत, राष्ट्रपति ने दुख जताया, पुलिस ने माफी मांगी

Bharat Varta Desk:: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर दौरे के दौरान काफिले में फंसकर महिला उद्यमी वंदना मिश्रा की मौत हो गई। कोरोना वायरस से मुक्त हो चुकी वंदना की तबीयत फिर से खराब हो गई थी जिसके चलते परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे। मगर राष्ट्रपति के काफिले के कारण यातायात को काफी देर तक रोका गया था। इसके चलते बंदना समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई और जब वे पहुंची तो उनकी मौत हो चुकी थी।
यह घटना शहर में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर राष्ट्रपति ने उनके निधन पर दुख जताया। राष्ट्रपति के निर्देश पर डीएम आलोक तिवारी और पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने किदवई नगर स्थित वंदना के घर जाकर परिवार वालों को ‌ राष्ट्रपति का शोक संदेश दिया। पुलिस कमिश्नर और डीएम वंदना के दाह संस्कार में भी शामिल हुए। पहुंचे। उन्होंने वंदना के परिवार वालों से क्षमा याचना की। बताया गया कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पुलिस कमिश्नर बोले भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं

पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट किया कि है कि आईआईए की अध्यक्ष बहन वंदना मिश्रा जी के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और व्यक्तिगत रूप से मैं क्षमा प्रार्थी हूं। भविष्य के लिए यह बड़ा सबक है। हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यूनतम समय के लिए नागरिकों को रोका जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शिबू सोरेन को पद्मभूषण, धर्मेंद्र समेत 131 हस्तियों को पद्म सम्मान, बिहार के तीन लोग शामिल

Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More

8 hours ago

डीजी कुंदन कृष्णन को गैलंट्री मेडल, बिहार- झारखंड के ये पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति से सम्मानित

Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More

16 hours ago

सीएम नीतीश के समृद्ध यात्रा के दौरान विस्फोट, एक की मौत

Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More

4 days ago

आईएएस संजीव दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर

Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More

4 days ago

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

6 days ago

कर्नाटक के डीजी सस्पेंड

Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More

6 days ago