
Bharat varta desk:
सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ साल का पहला बजट सत्र शुरू हो गया। पहले चरण में सदन का सत्र 11 फरवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश किया। वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 8-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद लोकसभा कल 1 फरवरी 2022 तक के लिए स्थगित कर दी गई। कल देश की वित्त मंत्री आम बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र हंगामेदार होने की संभावना है।
राष्ट्रपति बोले, सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रहा देश
आज संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि देश लगातार तरक्की की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार की नीतियों की वजह से आज भारत उन देशों में है जहां इंटरनेट की कीमत सबसे कम है, स्मार्ट फोन की कीमत भी सबसे कम है। इसका बहुत बड़ा लाभ भारत की नौजवान पीढ़ी को मिल रहा है। सरकार के निरंतर प्रयासों से, भारत एक बार फिर, विश्व की, सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More