
News N Live Desk: अयोध्या विवाद पर फैसला सुनाने वाले पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से वर्तमान राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई को पूरे भारत में यात्रा के दौरान ये सुरक्षा दी जाएगी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को रंजन गोगोई को सुरक्षा प्रदान करने को कहा गया है।
9 नवंबर 2019 को रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने पिछले साल आयोध्या भूमि विवाद मामले में फैसला सुनाया था। पिछले वर्ष मार्च के महीने में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया था। हालांकि गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर कई तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आईं थी और विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर सवाल भी उठाए थे।
पटना। पटना नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के प्रचार-प्रसार को लेकर चंद्रगुप्त… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई… Read More
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More