धर्म/अघ्यात्म

राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम युवती ने दिया चंदा, कहा – राम हमारे पूर्वज हैं

News N Live Desk: अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले राम मंदिर के लिए चंदा का अभियान जोर-शोर से जारी है। लोगों में राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने के लिए काफी उत्साह है। राम मंदिर निर्माण के लिए बड़े उद्योगपतियों से लेकर आम आदमी तक चंदा देने के लिए आगे आ रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए वाराणसी की मुस्लिम युवति इकरा अनवर ने 11 हजार रुपए का चंदा दिया है। इकरा अनवर लॉ की छात्रा हैं और उनका भाजपा से भी जुड़ाव रहा है। राम मंदिर के लिए भूमि पूजन के समय इकरा ने ‘श्रीराम’ के नाम का स्थाई टैटू भी अपने हथेली पर बनवाया था।

इकरा अनवर

इकरा अनवर का कहना है कि राम हमारे पूर्वज हैं और हमें मिलकर के इस मंदिर का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हर धर्म को सम्मान देना चाहिए और इसी सम्मान और भक्ति के कारण मैंने श्री राम मंदिर निर्माण में 11 हजार रुपए का योगदान दिया है। इकरा अनवर खान आगे कहती हैं कि राम मंदिर पूरी तरीके से भव्य रूप में बनेगा और मैं श्री राम के दर्शन करने वहां जाऊंगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago