
News N Live Desk: दशकों के लंबे इंतजार के बाद वो शुभ घड़ी आने वाली है जिसका इंतज़ार हर राम भक्त बेसब्री से कर रहा था। जल्द ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजेंगे। भव्य मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद का ‘निधि समर्पण अभियान’ आज से शुरू हो रहा है। देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सबसे पहले राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग देंगे और इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
राम मंदिर के लिए ‘निधि समर्पण अभियान’
‘निधि समर्पण अभियान’ में 13 करोड़ परिवारों से सहयोग मांगा जाएगा। राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए 10 रुपए, 100 रुपए या 1000 रुपए के कूपन उपलब्ध हैं। इन कूपन के माध्यम से ही श्रद्धालुओं से सहयोग राशि ली जाएगी। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने स्वयंसेवक नियुक्त किए हैं, जो 5 लाख 50 हजार गांव तक डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। 27 फरवरी को ‘निधि समर्पण अभियान’ का समापन होगा। अभियान का लक्ष्य 65 करोड़ लोगों तक पहुंचना है।
विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि ‘भक्तों को पाई पाई का हिसाब दिया जाएगा। ये धर्म का काम है और प्रतिष्ठा का सवाल है’। उन्होंने ये भी बताया कि कूपन के साथ साथ श्रद्धालुओं को भगवान राम का चित्र भी दिया जाएगा।
ट्रस्ट के लोग करेंगे राष्ट्रपति से मुलाक़ात
राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम मंदिर ‘निधि समर्पण अभियान’ के पहले दिन ट्रस्ट के सदस्य राष्ट्रपति से मुलाक़ात करेंगे। शुक्रवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में मुलाकात होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंदिर निर्माण के लिए अपनी श्रद्धा से योगदान देंगे। राष्ट्रपति से मिलने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद के नेता अलोक कुमार, राममंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक कुलभूषण आहूजा जाएंगे।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More