
Bharat varta desk: पटना में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि मना रही है। पटना स्थित कार्यालय में इसका आयोजन केंद्रीय मंत्री और रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति पारस ने किया है। इस मौके पर स्वर्गीय पासवान को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। उन्होंने रामविलास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि उनके काम को लोग हमेशा याद रखेंगे। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी ,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई पक्ष और विपक्ष के नेता शामिल हुए। पार्टी के संस्थापक को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के हर जिले से नेता व कार्यकर्ता यहां जुटे हुए हैं। सबकी निगाहें इस बात की ओर टिकी हुई है कि रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान यहां आते हैं कि नहीं। इसके पहले सांसद चिराग पासवान ने अपने पिता की पहली बरसी का आयोजन किया था जिसमें केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे थे। उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं गए थे।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More