
पटना: रूपेश हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर ब्रम्हर्षि समाज के दिग्गज नेताओं का एक शिष्टमंडल बिहार के राज्यपाल फागु चौहान से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शमिल नेताओं ने राज्यपाल से इसके लिए सरकार को निर्देशित करने का आग्रह किया। साथ ही रूपेश सिंह के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री प्रो. रामजतन सिन्हा, पूर्व सांसद अरूण कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री वीणा शाही, पूर्व मंत्री अजीत कुमार कुमार, पूर्व विधायक अवनीश सिंह और सुधीर शर्मा शामिल थे। इन नेताओं का कहना था की बिहार पुलिस ने जिस तरह से जांच और उद्भेदन किया है वो समझ से बाहर है। लगता है किसी को बचाया जा रहा है।
वहीं, रूपेश हत्याकांड के मामले को लेकर ब्रम्हर्षि समाज के दिग्गज नेताओं की एकजुटता सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोधी माने जाने वाले नेताओं के इस एकजुटता राज्य की राजनीति में मजबूत तीसरा मोर्चा बनने की भी संभावना जताई जा रही है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More