
Bharat varta desk:
झारखंड के रामगढ़ जिले के मुरबंदा लारी के निकट बुधवार सुबह यात्रियों से भरी बस और वैगन आर कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस कार के ऊपर चढ़ गई और कार में आग लग गई जिससे उसमें बैठे एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों गाड़ियों में आमने सामने टक्कर हुई। कार में बैठे लोग इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब ‘महाराजा’ बस धनबाद से रांची जा रही थी। इसी दौरान रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट रामगढ़ से बोकारो की तरफ जा रही एक कार से सीधी टक्कर हो गई.। कार में सवार पांचों लोग बिहार के बताए जा रहे हैं।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More