पॉलिटिक्स

राबड़ी देवी बोली-योगी को बिहार में और नीतीश को यूपी में बिठा दे डबल इंजन की सरकार

bharat varta desk: आज विधानसभा में सरकार रोज की तरह फिर विरोधियों के निशाने पर रहीं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा वहीं दूसरी ओर ओवैसी के विधायकों ने विधानसभा में इतना हंगामा किया कि उनके नेता को विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल से उठवा कर बाहर करवाया।

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में अपराध बेकाबू है। कोई जिला ऐसा नहीं है जहां हत्या ,अपराध, लूट ,रंगदारी की घटनाएं नहीं हो रही हैं। सरकार मजबूत नहीं है। कंट्रोल नहीं कर पा रही है। अफसरों से कड़ाई से बात नहीं कर पा रही है। सब कुछ अफसरों पर छोड़ दिया है। इस पर पत्रकारों ने कहा कि बिहार में क्राइम कंट्रोल के लिए भाजपा के कुछ विधायक यूपी के योगी मॉडल लागू करने की बात कर रहे हैं। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लागू करे न। योगी को यहां बिठा दे और नीतीश को यूपी में भेज दे। कौन रोकता है उनको। डबल इंजन की सरकार है। उन्हीं को करना है। करे तब तो।

मार्शल से उठाकर बाहर किए गए विधायक

उधर विधानसभा में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक को सदन से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वे धरने पर भी बैठक गए। दरअसल, एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल इमान सीमांचल में नदियों और कटाव के मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव की मांग कर रहे थे। वे इस दौरान सदन में बेल के अंदर आ गए। इसके बाद स्पीकर ने उन्हें मार्शल आउट कर दिया गया.। कल भी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधायक को चेतावनी दी थी और उनकी बातों को सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया था। विधायक ने विधान सभा के सदस्यों के मास्क नहीं पहनने का मुद्दा उठाते हुए अब मर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago