पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल से सरकार गिराने की साजिश का खुलासा होने पर लालू परिवार की तरफ से पहला बयान सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि सुशील कुमार मोदी के पास अब कोई काम नही है, इसलिए वो ऐसी हरकतें कर झूठा भ्रम फैला रहे हैं।
बता दें कि बिहार विधानसभा के स्पीकर के चुनाव से पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह खुलासा किया था कि लालू प्रसाद यादव जेल मैन्यूअल का उल्लंघन कर मोबाइल फोन से बातें कर रहे हैं। उन्होंने एक ऑडियो टेप सार्वजनिक कर यह दावा किया था कि लालू यादव एनडीए विधायकों को सरकार गिराने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं। इस मामले के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ गया है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष ऑडियो टेप का सही होने का दावा कर रहा हैं, वहीं राजद का कहना है कि ऑडियो टेप फर्जी है। राजद नेता यह भी आरोप लगा रहे हैं कि साजिश के तहत लालू की आवाज में किसी दूसरे व्यक्ति से बोलवाकर ऑडियो रिकॉर्ड किया गया है।
वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत का संगम बनेगा बिहार Bharat Varta Desk :… Read More
Bharat varta Desk कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन… Read More
Bbharat varta Desk कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश गुप्ता की हत्या ने… Read More
Bharat varta Desk वक्फ कानून को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई… Read More
Bharat varta Desk उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्ययाधीश संजीव खन्ना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप… Read More
Bharat varta Desk प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अयोध्या और अमेठी समेत छह जिलों के… Read More