bharat varta desk: बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने आज विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1 दिन पहले राबड़ी ने उन्हें सत्ता का दलाल कहा लेकिन वह शोर-शराबा होने के कारण सुन नहीं पाए थे। सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों के जरिए आज उन्होंने जाना कि उन्हें सत्ता का दलाल कहा गया है। मंत्री आज आपे से बाहर थे। उन्होंने ब्रोकर शब्द का अर्थ पढ़कर सुनाया और कहा कि दलित महादलित वर्ग से आने वाले लोगों के सम्मान और सुरक्षा की बात कुछ लोग केवल जुबानी कर रहे हैं। मुझे पता नहीं कि राबड़ी ने उन्हें किस संदर्भ में सत्ता का दलाल कहा है। इस दौरान राबड़ी देवी अपनी सीट से उठकर कुछ कहना चाही मगर विधान पार्षद सुनील सिंह ने उन्हें बैठा दिया। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह मंत्री अशोक चौधरी को चुप कराना चाहे तो मंत्री एकदम से उखड़ गए और कहे कि यदि इस तरह से सदन चलाना चाहते हैं तो चलाइए। लेकिन मेरी बात सुनी जाए। हम लोग गाली सुनने के लिए यहां नहीं बैठे हुए हैं। उन्होंने राबड़ी देवी की ओर संकेत करते हुए कहा कि इन लोगों को तो पढ़ाई लिखाई से कोई मतलब है नहीं।
इसके बाद राबड़ी देवी और आरजेडी के दूसरे सदस्य खड़े होकर हंगामा करने लगे। वे लोग बेल में आ गए। राबड़ी मंत्री अशोक चौधरी को कहने लगीं कि दो अक्षर पढ़ नहीं गए हैं कि पता नहीं अपने को समझने लगे हैं। बहुत देर तक विधान परिषद में हंगामा होता रहा।
Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए भाजपा ने… Read More
Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More
Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More
Bharat varta Desk प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची… Read More
Bharat varta Desk सारंडा में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार… Read More