
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जीवन पर वेब सीरीज महारानी जल्द ही लोगों को देखने को मिलेगी. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने पशुपालन घोटाले में जेल जाने के पहले अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था. उस समय देश भर में यह राजनीतिक घटनाक्रम सुर्खियों में था. राजनीति की इस अनोखी घटना को वेब सीरीज के माध्यम से दिखाया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वेब सीरीज महारानी राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री बनने और उसके पहले तथा बाद के जीवन की कहानी है. रविवार को इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया. इसके साथ यह घोषणा की गई कि महारानी का वर्ल्ड प्रीमियर 28 मई को सोनी लिव पर किया जाएगा. इसमें राबड़ी देवी का अभिनय हुमा कुरैशी ने किया है. पियूष मिश्रा कहानी के सूत्रधार हैं जबकि निर्देशन सुभाष कपूर का है. सोनी लिव ने 9 अप्रैल को इसका टीज़र लॉन्च किया था.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More