
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: देश में कोरोना की दूसरी लहार कहर बरपा रही है. इसकी चपेट में आकर हजारों परिवार तबाह हो गए है. हालत यह है कि अब लाशों का दाह संस्कार करने वाला कोई नहीं मिल रहा है. यहां तक कि गांव में भी किसी के मर जाने के बाद कोई नहीं आ रहा है. ऐसा ही दिल दहला देने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बिहार के अररिया जिले में 4 दिन पहले पिता को खोने के बाद मां के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं होने पर बेटी ने खुद ही मां के शव को घर के नजदीक के खेत में दफना दिया. लड़की ने PPE कीट पहन कर अपनी मां को दफनाया. पिता की साया तो कुछ दिन पहले ही सर से उठ गई थी. ऐसे में कोरोना संक्रमण की वजह से मां की भी मौत होने के बाद गांव के लोग और रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए. इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए झारखंड की विधायक सीता सोरेन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा है कि “कहा हो धर्म के रक्षकों और पाखंडी यों, इस बेटी के लिए आगे आकर उसकी मां का अंतिम संस्कार तो करवा देते?
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More