
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रात्रि कर्फ्यू लागू किया है. इसको लेकर भाजपा और जनता दल यू के नेता आमने-सामने हैं, रात्रि कर्फ्यू पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जयसवाल ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. उन्होंने आगे लिखा कि मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं. सभी अच्छे निर्णयों में इस एक निर्णय को समझने में असमर्थ हूं कि रात का कर्फ्यू लगाने से कोरोनावायरस संक्रमण कैसे रुकेगा. अगर इसे बातों में रोकना है तो शुक्रवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक लॉक डाउन करना ही होगा. इसके बाद जेडीयू नेता और बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कंटेनमेंट जोन बनाने और नाइट कर्फ्यू लगाने जैसे कई अहम फैसले लिये थे. जिसके बाद मंगलवार को देश के नाम संबोधन में कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत पर बल दिया उन्होंने राज्यों से लॉकडाउन से बचने की अपील की. वहीं, दूसरे ट्वीट में मंत्री संजय झा ने लिखा कि कोरोनावायरस पर रोक के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो भी पाबंदियां लगाई उसका फैसला सर्वदलीय बैठक में लिया गया था. मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने जो भी फैसले लिए वह राज्य हित में बहुत ही जरूरी हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More