
पटना डेस्क: जमुई के नागी-नकटी जलाशय में राज्य के पहले पक्षी महोत्सव का शुभारंभ वैसे तो शुक्रवार को शुरू हो गया है मगर शनिवार को इसका विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह स्थान पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा. बिहार घूमने आने वाला कोई भी पर्यटक आने यहां आना नहीं भूलेगा. इस महोत्सव में में देश भर के पक्षी विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं.
सीएम 12 बजे दिन में नागी पक्षी आश्रयणी पहुंचे उसके बाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया . उद्घाटन समारोह को संबोधित करने के बाद 20 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक संचेतन केंद्र का उन्होंने उद्घाटन किया.साथ ही साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अलावा पक्षी गांव का भ्रमण, नौका विहार और पक्षियों का कलरव देखा.
उन्होंने चकाई प्रखंड अंतर्गत माधोपुर स्थित महावीर पार्क में कैफेटेरिया तथा सुधा पार्लर का शिलान्यास किया.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More