
नई दिल्ली।अपेक्षा के अनुरूप राज्यसभा में पेश किए गए कृषि बिल 2020 पर रविवार को भारी हंगामा हुआ. केंद्र सरकार विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच स्थिति तब हाथ से बाहर हो गई जब कुछ सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. हंगामा पर उतारू इन सांसदों ने उप-सभापति के सामने रूल बुक की प्रतियां फाड़ उसके कागाज उछाले. मार्शलों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश तो सांसदों ने हाथापाई कर दी. इस झड़प के बीच उप-सभापति के सामने का माइक भी टूट गया.
राज्यसभा में कृषि बल 2020 पर बहस के दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन नारेबाजी करते हुए उपसभापति की वेल तक आ गए फिर उपसभापति से बिल छीनने की कोशिश की.
इस दौरान मार्शल ने बीच बचाव किया तो उपसभापति के सामने रखा माइक टूट गया. इसके बाद टीएमसी सांसद वहां से नारेबाजी करते हुए पीछे की ओर लौट गए. फिलहाल हंगामा बढ़ता देख उपसभापति ने राज्यसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी.
गौरतलब है कि कृषि बिल 2020 लोकसभा में ध्वनि मत से पारित हो चुका है. इसको लेकर तमाम विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं. अकाली दल की नेता एनडीए सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर ने तो इस्तीफा तक दे दिया है. राज्यसभा में केंद्र सरकार के पास बहुमत नहीं है फिर भी जोड़ तोड़ की गणित से बिल पास हो सकता है. किसान बिल को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना. राहुल गांधी ने ट्वीट किया- ‘मोदी जी किसानों को पूंजीपतियों का ‘ग़ुलाम’ बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा.’
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More