
Bharat Varta Desk: संसद के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यसभा में रेलवे भर्ती परीक्षा में अनियमितता का मुद्दा उठाया गया। भाजपा के सांसद सुशील कुमार मोदी, आप सांसद संजय सिंह, एनसीपी की फौजिया खान ने शून्यकाल में रेलवे परीक्षा का मुद्दा उठाया। सुशील कुमार मोदी ने मांग की कि ग्रुप डी के लिए दो की जगह केवल एक परीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कोई आईएएस, आईपीएस की परीक्षा नहीं है। दसवीं पास छात्रों से दो नहीं केवल एक ही परीक्षा ली जाए।
उन्होंने कहा कि साथ ही एनटीपीसी की परीक्षा के 3.5 लाख अतिरिक्त परिणाम भी घोषित किए जाने चाहिए। सुशील मोदी ने कहा कि परीक्षा की धांधली के लिए गठित जांच समिति की रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा किए बगैर यह दोनों मांगे पूरी की जानी चाहिए।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More