बड़ी खबर

राज्यपाल ने कुलपति को जबरन छुट्टी पर भेजा, अनियमितता के मामले में की कार्रवाई

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलपति देवी प्रसाद तिवारी को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है. राजभवन ने यह कार्रवाई उन पर लगे अनियमितता के कई आरोपों के मद्देनजर की है. राजभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि कुलपति के खिलाफ लगे वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई गई थी. लेकिन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति ने न केवल जांच में असहयोग किया बल्कि जांच को बाधित करने की भी कोशिश की. राजभवन ने इसको गंभीरता से लेते हुए जांच पूरी होने तक कुलपति को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया है. उनकी अनुपस्थिति में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इस संबंध में राजभवन ने 1 जून को अधिसूचना जारी कर दी है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago