
जहानाबाद संवाददाता: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने जहानाबाद में देश जाने माने उद्योगपति सह पूर्व सांसद रहे स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र की प्रतिमा का अनावरण किया। राज्यपाल बुधवार को उनके पैतृक गांव ओकरी पहुंचे थे। अनावरण करने के बाद राज्यपाल ने हाईस्कूल के मैदान में सभा को संबोधित किया। राज्यपाल अर्लेकर ने मंच से खड़े होकर लोगों से सियावर रामचंद्र की जय के नारे लगावाए। उन्होंने ने कहा जय श्री राम की गूंज अयोध्या तक जानी चाहिए। वहां और यहां का नाता है जिसे हमें आगे बढ़ाना और निभाना है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का विकास जरूरी है। शिक्षा से समाज और समाज से देश बनता है। राज्यपाल ने कहा कि किंग महेंद्र युग पुरुष थे। समाज मे उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किंग महेंद्र ही वह महामानव थे जिन्होंने सुदूर ग्रामीण इलाके स्थित अपने गांव में महाविद्यालय की स्थापना किया।
इस मौके पर जहानाबाद के सांसद चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, मगध विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय व मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति के कुलपति और जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पांडेय मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत स्वर्गीय किंग महेंद्र के भाई उमेश प्रसाद सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More