
Bharat varta desk: उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने कहा है कि कोरोनावायरस काल में हेल्थ वर्कर और किसान ही थे जो बिना रुके काम करते रहे। खेती के बल पर इस महा संकट से देश उबर पाया है। लॉकडाउन के दौरान पलायन की समस्या की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि खेती के विकास से ही पलायन रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेती के जरिए पर्यटन उद्योग को विकसित किया जा सकता है। उपराष्ट्रपति बिहार के मोतिहारी में राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। रविवार को आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति ने कहा कि एग्रीकल्चर ही हमारा कल्चर है। इसीलिए इसे बढ़ावा मिलना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि बिहार नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय के कारण भारत विश्व गुरु हुआ करता था। कार्यक्रम को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बिहार के राज्यपाल फेगू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी संबोधित किया।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More