पॉलिटिक्स

राजा भैया का अखिलेश पर निशाना : गलतफहमी दूर कर लें, न सरकार बन रही है न बनने दूंगा

Bharat Varta Desk: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने शुक्रवार को अपनी सभाओं में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राजाभैया ने अखिलेश यादव के उस बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। जिसमें गुरुवार को अखिलेश ने कुंडा में कहा था कि कुंडा में कुंडी लगाओ कि फिर कभी खुलने न पाए।

राजा भैया ने कहा कि चुनाव लड़ रहे हो, लड़़ो, लोकतंत्र है, सभी लड़ रहे हैं। अपना एजेंडा बताओ, अपनी नीतियां, घोषणापत्र बताओ, लेकिन जो जिस भाषा में समझे। वह कह रहे हैं दस मार्च को सरकार बन रही है। गलतफहमी दूर कर लें। न सरकार बन रही है न बनने दूंगा।

हम भी चाहते हैं कि अपने क्षेत्र का चुनाव शांति से निपट जाए। अपने क्षेत्र की बदनामी न होने पाए। अधिकारी, प्रेस, मीडिया चाहे जो कहें, लेकिन अपने क्षेत्र में चुनाव में कभी हिंसा नहीं हुई है। कुछ लोग हैं जो क्षेत्र को बदनाम करना चाहते हैं।

सोशल मीडिया में प्रतीकात्मक कार्टून वायरल

राजा भैया फैंस ब्रिगेड के द्वारा सोशल मीडिया में राजा भैया का शतरंज खेलते एक प्रतीकात्मक कार्टून तस्वीर वायरल किया गया है। सफेद कुर्ते के ऊपर भगवा रंग का बंडी पहने राजा भैया शतंरज खेल रहे जिसमें मुख्यमंत्री लिखा ‘वजीर’ को वे पकड़े दिख रहे और सपा, बसपा और कांग्रेस मोहरे को गिरा हुआ यानी पस्त दिखाया गया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago