
Oplus_131072
Bharat varta desk
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 49 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रालय भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में रांची में नया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के साथ-साथ राजमहल में गंगा नदी पर फोर लेन पुल के निर्माण की स्वीकृति दे दी है
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के राजमहल आगमन पर हुई एक जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता मत राजा ने मुख्यमंत्री को पुल निर्माण का मांग पत्र सौंपा था. मुख्यमंत्री ने भी यह ऐलान किया था कि गंगापुल बन कर रहेगा,.
कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने दोनों महत्वपूर्ण फ६सलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रांची के कांके स्थित रिनपास में 10,74,68,00,700 (10 अरब 74 करोड़ 68 लाख 700 रुपए) रुपए की लागत से एक नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण होगा.
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मानिकचक और झारखंड के राजमहल के बीच गंगा नदी पर एक फोरलेन उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होना है. इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार (NHAI) कराएगा. पुल निर्माण (पहुंच पथ निर्माण, भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टिंग एवं R & R सहित) की अनुमानित लागत की 50 फीसदी राशि राज्य सरकार खर्च करेगी. इससे संबंधित प्रस्ताव को भी आज की बैठक में मंजूरी दे दी गई.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More