पॉलिटिक्स

राजनीति से खुद को अलग रखने वाले पूर्व डीजीपी अभयानंद मतदाताओं को कर रहे जागरूक

डॉ सुरेंद्र की रिपोर्ट:
पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी व सुपर-30 कॉन्सेप्ट के संस्थापक अभयानंद बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से लगातार मतदाताओं को अपने संदेशों के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। राजनीति से खुद को अलग रखने वाले अभयानंद चुनाव सुधार व मतदाता जागरूकता के लिए हमेशा सुझाव देते रहे हैं। बिहार चुनाव के दौरान उनके द्वारा प्रेषित संदेश सोशल मीडिया में खूब शेयर हो रहा है।

पूर्व डीजीपी अभयानंद ने आज जारी एक संदेश के माध्यम से मतदाताओं से अपील किया है कि आप मुख्यमंत्री या गठबंधन का नेता नहीं चुनते वह काम चुने गए विधायकों एवं पार्टी आलाकमान का होता है। आप अपना कर्तव्य निभाये एक मजबूत विधायक विधानसभा में भेजे जो आपकी समस्याओं को पटल पर रख सके और निवारण करा सके।

अभ्यानन्द ने कहा है कि चुनाव शुरू होने से पूर्व से ही पार्टियों और गठबंधनों के बीच वार्ता का दौर चलता रहा। चुनाव के दौरान भी कयासों का सिलसिला सुनाई पड़ता रहा। आम आदमी विस्मय की स्थिति में ही रहा, लेकिन उसको निर्णय तो लेना ही पड़ता है। जो सामने स्पष्ट रूप से दिखता है वो प्रत्याशी है, उसकी पार्टी या गठबंधन नहीं है। समय के साथ इन दोनों को बदल जाने की पूरी संभावना है। आपका प्रतिनिधि तो वही रहेगा। प्रतिनिधि को उसके व्यक्तित्व के आधार पर चुनें, उसकी पार्टी अथवा गठबंधन पर नहीं।

पूर्व डीजीपी ने कहा है कि विवेक से अच्छा व्यक्ति चुनें, आगे का रास्ता खुद-ब-खुद सुगम हो जाएगा। राजनीतिज्ञ अपारदर्शी वार्ता कर वोटरों के लिए निर्णय लेना कठिन बना देते हैं, तो वोटरों को भी व्यक्ति का चुनाव कर राजनीतिज्ञों को हल करने हेतु कठिन पहेली देनी चाहिए। हिसाब बराबर।

उल्लेखनीय है कि पूर्व डीजीपी अभयानंद के द्वारा इन दिनों निरंतर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर संदेश जारी किया जा रहा। राजनीति से खुद को अलग रखने की उनकी क्षवि की वजह से लोगों के बीच अभयानंद के जागरूकता संदेशों पर विमर्श भी हो रहा।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान में स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रचार में नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। पटना नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के प्रचार-प्रसार को लेकर चंद्रगुप्त… Read More

13 hours ago

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का हो गया ऐलान

Bharat varta Desk झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई… Read More

17 hours ago

कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी, संस्कृति और सामरिक ताकत का प्रदर्शन

Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More

2 days ago

शिबू सोरेन को पद्मभूषण, धर्मेंद्र समेत 131 हस्तियों को पद्म सम्मान, बिहार के तीन लोग शामिल

Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More

2 days ago

डीजी कुंदन कृष्णन को गैलंट्री मेडल, बिहार- झारखंड के ये पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति से सम्मानित

Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More

3 days ago

सीएम नीतीश के समृद्ध यात्रा के दौरान विस्फोट, एक की मौत

Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More

6 days ago