
इस चुनाव में सभी दलों ने विकास पर किया फोकस
पटना। बिहार में तीसरे चरण के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए सब ने विकास के मुद्दे पर फोकस किया है।
बुधवार को प्रचार के दौरान सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले जंगलराज में नेता विकास की बात नहीं करते थे। वे चुनाव में भैंस पर बैठना, तेल पिलावन व लठिया घुमावन जैसी बातें करते थे। लेकिन आज सभी नेता विकास की बात कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबको विकास के मुद्दे पर आने को मजबूर कर दिया है। उन्होंने भारतीय राजनीति का चाल, चरित्र और संस्कार सब बदल दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा इस बार विकास का काम तेज करेंगे
उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा में लोगों से कहा कि इस बार यदि मौका मिलेगा तो विकास काम को और तेज करेंगे। किशनगंज की सभा में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किस में दम है कि कोई हमारे लोगों को देश के बाहर कर देगा। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि कुछ लोगों को देश के बाहर कर दिया जाएगा।
तेजस्वी ने कहा नया बिहार बनाएंगे
राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किशनगंज की सभा में विकास के नाम पर लोगों से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वे नए सोंच के नेता हैं और नया बिहार बनाएंगे। भाजपा और जदयू को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को न विशेष राज्य का दर्जा मिला और न ही विशेष पैकेज मिला। 15 साल के शासनकाल में इन्होंने लोगों को कुछ नहीं दिया। महंगाई और बीमारी दिया। दिमागी बेकारी और भ्रष्टाचार दिया। इस सरकार को शासन से हटाना जरूरी है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More