
पटना भारत वार्ता संवाददाता: विवादों में रहना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक गोपाल मंडल की नियति बन गई है। भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले गोपाल मंडल ने पिछले दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर भागलपुर आकर वसूली करने का आरोप लगाया था। गुरुवार को उन्होंने फिर ऐसा कारनामा कर दिया जिसके कारण उनका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल पटना नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में वह अर्धनग्न होकर घूमने लगे। जब यात्रियों ने आपत्ति जताई तो वे उनसे भिड़ गए। हंगामा और मारपीट किया।
मिली जानकारी के अनुसार विधायक अपने कुछ लोगों के साथ तेजस राजधानी एक्सप्रेस के A-1 कोच में मौजूद थे। वे सीट नम्बर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही पटना से खुली विधायक पजामा कुर्ता खोलकर गंजी और अंडरवियर पर आ गए। वह बाथरूम की ओर जाने लगे। इस दौरान दूसरे यात्रियों ने उन्हें टोका तो वे कहने लगे कि जानते नहीं है हम कौन हैं। वह यात्रियों को रौब झाड़ने लगे। जहानाबाद के रहने वाले प्रह्लाद पासवान अपने परिवार के साथ के साथ उसी कोच में सवार थे। उनका सीट नम्बर 22-23 पर था। उनसे विधायक का विवाद हो गया। उस दौरान दिलदारनगर से ट्रेन गुजर रही थी। दूसरे कई यात्रियों के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More