बड़ी खबर

राजद सुप्रीमो लालू की किडनी खतरनाक स्थिति में डॉक्टर बोले मात्र 25 फ़ीसदी काम कर रही किडनी

रांची संवाददाता : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ती जा रही है। इलाज करने वाले डॉक्टर ने उनके तेजी से गिरते स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर चिंता जताई है और संबंधित विभागों को इस बारे में सूचित कर दिया है। चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में इलाजरत हैं। लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया है कि उनकी किडनी मात्र 25 फीसदी ही काम कर रही है।

लालू प्रसाद का इलाज कर रहे रिम्स के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘लालू प्रसाद यादव का किडनी फंक्शन कभी भी बिगड़ सकता है। भविष्यवाणी करना मुश्किल है। यह स्पष्ट रूप से खतरनाक और काफी चिंताजनक है । इसलिए मैंने इसे अधिकारियों को लिखित रूप में दिया है। रिम्स प्रशासन की तरफ से भी लालू प्रसाद के खराब स्वास्थ्य की जानकारी स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार को दे दी गई है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

6 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago