पॉलिटिक्स

राजद प्रवक्ताओं की सूची जारी, मृत्युंजय तिवारी और बंटू सिंह को जगह नहीं

Bharat varta desk: महागठबंधन सरकार के गठन के साथ राष्ट्रीय जनता दल ने अपने नए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की है मगर आश्चर्य की बात यह है कि उसमें पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का नाम नहीं है। पार्टी के पक्ष को सर्वाधिक प्रभावशाली ढंग से रखने वाले मृत्युंजय तिवारी को प्रवक्ता से हटाए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी बंटू सिंह का नाम भी प्रवक्ता की सूची से गायब है। पार्टी ने शुक्रवार को अपने नए प्रवक्ताओं की जो सूची जारी की है उनमें कुल 7 लोगों को प्रवक्ता बनाया है जिसमें विधायक भाई वीरेंद्र, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, मोहम्मद एजाज अहमद, पूर्व विधायक इज्जा यादव, रितु जायसवाल, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, चितरंजन गगन और विधायक सतीश कुमार दास का नाम शामिल है। बताया गया कि पार्टी महासचिव राजेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर प्रवक्ताओं की सूची जारी की है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

6 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

6 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

19 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago