
Bharat varta desk:
बक्सर के चक्की में आय से अधिक सम्पति के मामले में राजद के ब्रह्मपुर विधायक शम्भूनाथ यादव के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इस दौरान सेंट्रल फोर्सेज के द्वारा विधायक के आवास को चारों तरफ से सुरक्षा घेरा में ले लिया गया है। ईडी ने विधायक शम्भूनाथ यादव के आवास समेत 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर सबूत इकट्ठा करने में जुट गई। बताया जा रहा है कि विधायक के रिश्तेदारों एवं करीबियों के घर पर भी ईडी की छापेमारी जारी है। इस कड़ी में जिला मुख्यालय के जासो में भी जांच टीम पहुँची हुई है।
जानकारी अनुसार यह कार्रवाई अवैध बालू खनन से जुड़े मामले में की गई है। लोकसभा चुनाव के बीच लालू एवं तेजस्वी यादव के करीबियों पर लगातार केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई की जा रही है। शंभूनाथ यादव ब्रह्मपुर से आरजेडी के विधायक हैं और लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।
उधर दूसरी ओर लालू यादव के करीबी भोला यादव को संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने मदरसा बोर्ड के बाद बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड को भी भंग कर दिया है जिसकी अधिसूचना शिक्षा विभाग में जारी कर दी है।
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More