
Bharat varta desk: बिहार में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज दिन में नामांकन का मौका है। इस बीच यह खबर आ रही है कि जगदानंद सिंह फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। वह आज नामांकन दाखिल करेंगे। संभव है उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाए। मीडिया की जानकारी के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जगदानंद से शनिवार को बुलाकर बातचीत की है और उन्हें फिर से प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने को कहा है। बताया जा रहा है कि जगदानंद को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा देने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव भी सहमत हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी का भी नाम आ रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देकर जगदानंद सिंह इस पद से मुक्त होना चाहते हैं मगर लालू ने उन्हें समय की जरूरत बताते हुए इस पद पर बने रहने को कहा है। आज जगदानंद सिंह ने खुद कहा भी है कि जो पार्टी नेतृत्व का फैसला होगा वह उन्हें मान्य होगा।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More