
Bharat varta desk:
राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पटना में 11:30 बजे शुरू होने वाली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में देशभर के राज्यों से पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होने पहुंचे हैं। इस बैठक में पार्टी के अगले सत्र के लिए सांगठनिक चुनाव का कार्यक्रम और सघन सदस्यता अभियान का शेड्यूल जारी करने के साथ राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी का भी चयन होगा। बैठक में देश के साथ- साथ विशेष रुप से बिहार की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी। एनडीए गठबंधन में झगड़ा चल रहा है। भाजपा और जनता दल यू के बीच जंग छिड़ी है तो दो अन्य सहयोगी जीतन राम मांझी की पार्टी हम और मुकेश सैनी की पार्टी वीआईपी भी सरकार से नाराज चल रही है। नए समीकरण को लेकर भी राजद एनडीए के कई नेताओं को साधने की कोशिश करने की योजना पर बैठक में विचार करेगा।
15 फरवरी के फैसले को लेकर बढ़ी टेंशन
बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद दो दिन पहले ही पटना पहुंच चुके हैं लेकिन उनका टेंशन बढ़ा हुआ है क्योंकि 15 फरवरी को चारा घोटाला मामले में रांची कोर्ट का फैसला आने वाला है। रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार से धोखाधड़ी से 139 करोड़ रुपये की निकासी से संबंधित प्रसाद और कई अन्य से जुड़े पांचवें चारा घोटाला मामले में ट्रायल पूरा कर लिया है और अपना फैसला 15 फरवरी के लिए सुरक्षित रख लिया है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More