
नालंदा संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को नालंदा जिले के पर्यटन क्षेत्र राजगीर पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने राजगीर में नये रोपवे, घोड़ा कटोरा एवं वेणु वन का भ्रमण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजगीर का नया रोपवे अगले साल फरवरी महीने से पहले तैयार कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने घोड़ा कटोरा झील के निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जंगल के कचरे अथवा अवशेष को नहीं जलाएं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने वेणुवन का निरीक्षण किया। वेणु वन में चल रहे निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने वेणु वन विस्तारीकरण का भी जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां दूसरे देशों के धर्मावलंबी आते हैं। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक जगह बताते हुए कहा कि यह 2600 वर्ष पुरानी जगह है, जहां भगवान बुद्ध स्वयं भ्रमण के लिए आए थे। इसी को आधार बनाकर जितना संभव हो सका है, इसका विस्तार किया गया है। वेणुवन में ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि बड़ी संख्या में पर्यटक आकर यहां आनंद उठा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जू सफारी का कार्य भी तेजी से चल रहा है और इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने से पर्यटक इसका लाभ उठा सकेंगे।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More