
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने जाना शिक्षा मंत्री का हाल
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने अस्पताल में इलाजरत शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली। मुख्यमंत्री ने मेडिका अस्पताल जाकर मंत्री का इलाज कर रहे मेडिकल टीम को बेहतर इलाज का निदेश दिया। अस्पताल के बाहर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों से मंत्री जी की कुशलता जानी है। शिक्षा मंत्री 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। फिलहाल मंत्री जी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ है लेकिन वे बातचीत कर रहे हैं और समाचार पत्र भी पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्री जी को बाहर ले जाने का प्रयास हुआ था, लेकिन चिकित्सकों ने अभी बाहर ले जाने की सलाह नहीं दी है। ईश्वर से हम ही प्रार्थना करते हैं कि हमारे शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो जल्द स्वस्थ हो हैं।।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More