बड़ी खबर

रांची- शिक्षा मंत्री के नाजुक हालत को देखते चेन्नई से आई डॉक्टरों की एक टीम

वेंटिलेटर पर हैं राज्य के शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ महतो

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज शाम एयर एंबुलेंस से जायेंगे चेन्नई

रांची से मुकेश कुमार

NEWSNLIVE DESK: मेडिका अस्पताल में भर्ती झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की गंभीर हालत को देखते हुए सरकार की पहल पर चेन्नई से डॉक्टरों की एक टीम रांची पहुंची है. 

चाटर्ड प्लेन से रविवार की देर रात तीन डॉक्टर रांची पहुंचे. इनमें डॉ अपर जिंदल, डॉ मुरली कृष्ण और डॉ जुनैद अमीन शमिल हैं.

कृषि मंत्री बादल डॉक्टरों के इस दल को लेकर मेडिका अस्पताल पहुंचे. इस बीच जगरनाथ महतो की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है. 

मेडिका पहुंचने के बाद चेन्नई के डॉक्टरों ने रिम्स के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ प्रदीप भट्टाचार्य, और मेडिका के डॉ विजय मिश्र के साथ अब तक किए गए उपचार और तमाम जांच रिपोर्ट की समीक्षा की. 

इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने देर रात वार्ड में भर्ती शिक्षा मंत्री का क्लिनिकल रिव्यू करना शुरू किया. आज सुबह से फिर डॉक्टरों ने टीम जांच में जुटी है. और कैसे मंत्री की हालत स्थिर किया जा सके, इस पर विकल्प तलाशे जा रहे हैं. 

दरअसल कोरोना संक्रमण की वजह से जगरनाथ महतो का फेफड़ा खराब हो गया है और इलाज कर रहे डॉक्टरों के लिए यह चिंता का सबब बना है. उनका फेफड़ा ट्रांसप्लांट की भी बात चल रही है, पर इसके लिए उनकी हालत का स्थिर होना जरूरी है. 

अब उन्हें कॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजन (एकमो) मशीन पर डाला जा सकता है. सामान्य भाषा में इसे कृत्रिम फेफड़ा कहा जाता है. 

इससे पहले रविवार को जगरनाथ महतो की हालत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मेडिका अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने तत्काल चेन्नई के डॉक्टरों से रांची आने का आग्रह किया. 

बताते चलें कि शिक्षा मंत्री 28 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद उन्हें रिम्स के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था.

लेकिन सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक अक्तूबर को रांची स्थित मेडिका अस्पताल में शिफ्ट कराया गया. पिछले 20 दिनों से वे अस्पताल में भर्ती हैं. 

जगरनाथ महतो डुमरी से जेएमएम के विधायक हैं. 2019 में जीत के बाद हेमंत की सरकार में उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया है .अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता के रूप में उनकी छवि है. पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ,बाबूलाल मारंडी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश उनके आवास पर जाकर परिवारजनों से मिलकर कुशलता की कामना की थी.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

6 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

7 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 weeks ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 weeks ago