
रांची भारत वार्ता संवाददाता:
रांची के तमाड़ में वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज झा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रडगांव में हुई है। घटना जमीन विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। रडगांव में सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर आए 4 बदमाशों ने कार में बैठे अधिवक्ता को गोली मार दी। इस जगह पर वे 14 एकड़ जमीन पर चारदीवारी का निर्माण करवा रहे थे। यहां कॉलेज के निर्माण का काम चल रहा है। अधिवक्ता मनोज झा मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लेकिन रांची चर्च रोड में रहकर झारखंड हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। गोली लगने के बाद मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घटना के विरोध में रांची जिले के वकीलों ने मंगलवार यानी 27 जुलाई को काम नहीं करने का फैसला किया है। सभी वकील हड़ताल पर रहेंगे। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी हो।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More