
Bharat varta desk:
दिल्ली के बाद आज रांची में इंडी गठबंधन की बड़ी रैली हुई जिसे उलगुलान रैली का नाम दिया गया। जेएमएम की ओर से प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय रैली में देशभर से भाजपा विरोधी नेता जुटे।
इनमें शिबू सोरेन, बसंत सोरेन, कल्पना सोरेन, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप नेता संजय सिंह और शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई दिग्गज शामिल हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत अचानक खराब हो जाने से रैली में शामिल नहीं हो पाए। कांग्रेसके राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे थोड़ी देर से पहुंचे। दिल्ली की रैली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बड़ा मुद्दा बनाया गया तो रांची में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया।
रैली को संबोधित करते हुए आप नेता संजय सिंह ने सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन को वीरांगना बताया। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में इन्सुलिन नहीं दी जा रही है। जिन्होंने पूरी दिल्ली के लिए दवा की व्यवस्था की है। तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव ने भी हेमंत सोरेन को जबरन फंसाने का आरोप लगाया।
कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का संदेश पढ़ कर सुनाया
रैली को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने केंद्र और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। हेमंत सोरेन का संदेश सुनाते हुए उन्होंने कहा, गैर बीजेपी सरकार वाले राज्यों को परेशान किया जा रहा है। देश के लोगों को बड़ी चतुराई से सपने दिखाए और लोगों की आंखों में धूल झोंका गया। देश के युवाओं, महिलाओं और आदिवासियों को ठगा गया। विपक्ष की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है। देश में आज लोकतंत्र खतरे में है। हम अपना हक मांगते है तो हमें जेल में डाल दिया जाता है।
उलगुलान रैली में हुआ बवाल
उलगुलान रैली में कांग्रेस और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल भी हो गया। चतरा से कांग्रेस की उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के विरोध में नारे लगे।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More