
Bharat varta desk: भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर अमर्यादित टिप्पणी को झारखंड की राजधानी रांची में लेकर छिड़ी साप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव का माहौल है। इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से रांची की जिंदगी ठप सी हो गई है। कई हिस्सों में कर्फ्यू लागू है। प्रशासन ने रविवार की सुबह तक इंटरनेट सेवा बंद करने की बात कही है। लोगों को एक दूसरी जगह आने जाने में भी दिक्कत हो रही है। बीमार लोगों को ज्यादा समस्या है। गाड़ियां नहीं मिल रहीं हैं। बैंक बंद कर दिए गए हैं। एटीएम में पैसे नहीं मिल रहे हैं।
बता दें कि कल रांची मेन रोड से शुरू हुई हिंसा के बाद पूरी रांची उपद्रवग्रस्त हो गई है। उपद्रव में 2 लोगों के मारे जाने की खबर ने तनाव और भी बढ़ा दिया। रांची एसएसपी को भी चोटें आई है। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी लोगों से घिर गए थे मगर बाल बाल बचे।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More