
रांची संवाददाता: करीब 15 दिनों से बिहार की राजनीति से गायब चल रहे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अचानक शुक्रवार को रांची पहुंचे। वे शाम को रांची एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे एक होटल गए जहां रात्रि विश्राम करेंगे। राजद के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को वे अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से रिम्स के पेइंग वार्ड में मुलाकात करेंगे। वे लालू की तबीयत का हाल-चाल जानेंगे, वहीं आगे की सियासत पर भी चर्चा करेंगे। बिहार विधानसभा के चुनाव के बाद राज्य की राजनीतिक स्थिति पर भी दोनों के बीच चर्चा होगी। इसके पहले जून में तेजस्वी यादव ने रांची आकर अपने पिता से मुलाकात की थी। 6 महीने बाद वे फिर से उनसे मिलने रांची पहुंचे हैं। दरअसल तेजस्वी यादव दो सप्ताह से बिहार की पॉलिटिक्स से गायब थे। किसान आंदोलन शुरू हुआ तो वे एक दिन पटना के गांधी मैदान में धरना पर बैठे थे। लेकिन फिर जब भारत बंद हुआ तो नजर नहीं आये। वे पार्टी के किसी कार्यक्रम में भी नहीं दिख रहे थे। तेजस्वी के गायब रहने पर जदयू और भाजपा के नेता ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे। हालांकि राजद की ओर से यह सफाई दी जा रही थी कि तेजस्वी दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में काम कर रहे हैं।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. 1994 बैच… Read More
Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More
पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More
पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी… Read More