
रांची से मुकेश कुमार : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में राष्ट्रीय आदिवासी धर्म समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से जनगणना 2021 के जनगणना प्रपत्र में “आदिवासी धर्म कोड/कॉलम उपबंध करने के लिए झारखंड विधानसभा में राजकीय संकल्प पारित कर केंद्र सरकार को अनुशंसा करने का आग्रह किया है। प्रतिनिधिमंडल ने उक्त विषय के संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष बिन्दूवार विस्तृत जानकारी रखी एवं अपने सुझाव से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा प्रतिनिधिमंडल के सुझावों पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती गीताश्री उरांव, श्री देव कुमार धान, श्री प्रेम शाही मुंडा, श्री रामचंद्र मुर्मू, श्री तरुण नेताम, श्री देवेंद्र नाथ चाम्पीया, श्री गौरव सिंह पिंगुआ, श्री दिलीप माड़ावी, श्री अंतू तिर्की श्री विजय सिंह नेकी, श्री तेज प्रकाश टोप्पो, श्री अभय भुटकुंवर, श्री कालीचरण बिरवा सहित अन्य उपस्थित थे।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More