राज्य विशेष

रांची-कोल इंडिया/सीसीएल का 46वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

सीसीएल को कारपोरेट सेफ्टी अवार्ड

रांची, कुमुद रंजन: कोल इंडिया/सीसीएल के 46वाँ स्थापना दिवस के अंतर्गत कोल इंडिया द्वारा सीसीएल को माइन्‍स सेफ्टी के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य हेतु ‘कॉरपोरेट सेफ्टी अवार्ड’ (प्रथम अवार्ड) से सम्‍मानित किया गया। इसी तरह सीसीएल के मगध-आम्रपाली क्षेत्र को बेस्‍ट परफोरमेंस हेतु सम्‍मानित किया गया। जबकि माइन्‍स सेफ्टी के क्षेत्र में उल्‍लेखनिय कार्यनिष्‍पादन हेतु महाप्रबंधक (सेफ्टी) श्री एस.वी. मराठे को व्‍यक्तिगत रूप से सम्‍मानित किया गया, जबकि सिब्रिया लकड़ा, ई.पी. टर्नर, एन.के. क्षेत्र को ‘बेस्‍ट महिला ऑपरेटर’ अवार्ड से सम्‍मानित किया गया।
कोल इंडिया/सी.सी.एल. के 46वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर आज सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, मुख्यालय दरभंगा हाउस, रांची के परिसर में सोशल डिस्‍टेंशिंग के साथ समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सी.सी.एल. के सीएमडी पी.एम. प्रसाद, निदेशक तकनीकी (संचालन) वी.के. श्रीवास्‍तव, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह, निदेशक (वित्त) एन.के. अग्रवाल सहित मुख्यालय के विभिन्‍न विभागों के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ के प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, सी.सीएल. कर्मियों द्वारा दरभंगा हाउस प्रागंण में स्थित ‘‘शहीद स्मारक’’ पर कर्मवीर दिवंगत सी.सी.एल. सपूतों को अपने पुष्‍प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.अमर ज्योति का प्रज्जवलन भी किया।
सीएमडी पी.एम. प्रसाद ने अपने संबोधन में सभी को स्‍थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गर्व एवं खुशी का दिन है। सीसीएल विगत वर्षों से उत्‍तरोत्‍तर तरक्‍की कर देश की उर्जा आवश्‍यकता को पूरी करने की अपनी जिम्‍मेदारी का सफल निर्वहन कर रहा है।
उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार, श्रमिक प्रतिनिधिगण एवं स्‍टेकहोल्‍डर्स का सदैव सहयोग मिलता आया है। कंपनी नवम्‍बर माह में पिछले अवधी (नवम्‍बर 2019) की तुलना में उत्‍पादन लक्ष्‍य प्राप्‍त करने का हर संभव प्रयास करेगा करेगा।
इस अवसर विशेष पर निदेशक तकनीकी (संचालन) वी.के. श्रीवास्‍तव, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह, निदेशक (वित्त) एन.के. अग्रवाल,
निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन ने भी विचार रखे.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीएमडी पी.एम. प्रसाद ने कोल इंडिया का झंडा फहराया साथ ही सी.सी.एल. एवं विभिन्न क्षेत्रों के झडों को निदेशक तकनीकी (संचालन) वी.के. श्रीवास्‍तव, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह, निदेशक (वित्त) एन.के. अग्रवाल एवं महाप्रबंधकों ने फहराया। अवसर विशेष पर शांति एवं विकास के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे उड़ाये गए।
कोल इंडिया/सीसीएल के स्‍थापना दिवस के अवसर कोयला मंत्री प्रल्‍हाद जोशी, कोल इंडिया अध्‍यक्ष प्रमोद अग्रवाल एवं अन्य अतिथिगण ने लाईव वेबिनार’ के माध्‍यम से कोल इंडिया के अनुषंगी कंपनियों को संबोधित किया और सभी को स्‍थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago