लाइफ स्टाइल

रांची के होटलों में ठहरने में मदद करेगा ई रेस्टुरेंट एप, जानिए कैसे

रांची संवाददाता: रांची के होटलों में प्रवेश करते समय पेन, पेपर और रजिस्टर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और लोगों को होटलों में ठहरने के लिए रजिस्टर में एंट्री करने की भी जरूरत नहीं होगी।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट दीपक कुमार ने नाम का एप विकसित किया है। इस एप को पुलिस को सौंपने के लिए जानकारी दी गई है। इस एप पर डिजिटल प्लेटफार्म पर आधारित होटलों में प्रवेश मिलेगी। यह एप होटल वाले और पुलिस वाले के मोबाइल में लोड होगा। अगर ग्राहक चाहे तो वह भी इसे लोड कर सकता है। कस्टमर अपना आधार कार्ड होटल को देगा। होटल मालिक बारकोड के माध्यम से उसे स्कैन करेगा। स्कैन करते ही नाम पता, डेट ऑफ बर्थ अपने आप कंप्यूटर पर अंकित हो जाएगा। जितने लोग कमरे में रहेंगे, सभी का बारी-बारी से स्कैन करना होगा। उसके बाद होटल स्टाफ एप में रूम नंबर और मोबाइल नंबर अंकित करेगा। अंकित करने के बाद तुरंत इसकी सूचना कस्टमर के मोबाइल पर कमरा नंबर के साथ मिल जाएगी और साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन को भी इसका पता चला जाएगा।
इस एप के माध्यम से पुलिस को तुरंत सूचना प्राप्त हो जाएगी कि इस एरिया में कितने लोग रुके हुए हैं। किस होटल में कितने लोग रुके हुए हैं और कितने दिनों से रुके हुए हैं। उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार नंबर क्या है। पुलिस के पास यह सुविधा भी होगी कि सिर्फ आधार नंबर से वह ट्रैक कर लेगी कि यह व्यक्ति कहां-कहां, किसके है साथ रुका ।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Share
Published by
Ravindra Nath Tiwari

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago