राज्य विशेष

रांची- उद्योग सचिव ने की सीएसआर से संबंधित बैठक

NEWSNLIVE DESK रांची : उद्योग सचिव श्रीमती पूजा सिंघल की अध्यक्षता में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी ( सी.एस.आर) की तीन दिवसीय बैठक मंगलवार को सम्पन्न हो गई। बैठक में 31 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सीएसआर फण्ड के तहत झारखण्ड में किये गए कार्यों से उद्योग सचिव को अवगत कराया।
उद्योग सचिव ने कहा कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत लाभुकों और योजनाओं के चयन में पूरी सतर्कता बरतने का प्रयास करना श्रेष्ठकर होगा। यह महत्वपूर्ण है कि प्रभावी परिणाम प्राप्त करने के लिए सीएसआर फण्ड का विश्लेषण लगातार हो। फण्ड का उपयोग हाशिये पर खड़े लोगों के उत्थान व उन्हें लाभान्वित करने के लिए होना चाहिए।
उद्योग सचिव को प्रतिनिधियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 425 करोड़ रुपये सीएसआर में व्यय किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और जरूरतमंदों को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराने में अधिक ध्यान दिया जायेगा। बैठक में आईओसीएल, बीपीसीएल, ओएनजीसी, टाटा स्टील, त्रिवेणी सनिक, हुडको, एसीसी, डालमिया सीमेंट, अडानी पावर, ग्रासिम, इलेक्ट्रोस्टील व खनन कंपनियां शामिल थीं।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

22 hours ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

2 days ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 week ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

1 week ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago