
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : थोड़े ही देर में नरेंद्र मोदी कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। इस बीच एक बड़ी खबर मिली है कि केंद्रीय विधि और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद का पत्ता साफ हो गया है। वह कैबिनेट से बाहर कर दिए गए हैं। एक और महत्वपूर्ण जानकारी के मुताबिक अंतिम समय में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे बच गए हैं। वे कैबिनेट में मंत्री बने रह सकते हैं। उनका विभाग बदल सकता है। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर और ब्राह्मण चेहरा होने के कारण उनका मंत्री पद जाते-जाते बच गया है। चौबे बक्सर सीट से सांसद है जो उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ता है। वहीं दूसरी ओर एनडीए कैबिनेट के कद्दावर मंत्री रविशंकर प्रसाद को हटाया जाना एक बड़ी राजनीतिक घटना के रूप में देखा जा रहा है। रवि शंकर नरेंद्र मोदी सरकार में बड़े कद वाले मंत्री के रूप में जाने जाते थे। मंत्री पद से हटने के कारण के रूप में तरह-तरह की बातें की जा रही है। इसे ट्विटर विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सांसद के रूप में रविशंकर प्रसाद के कामकाज के बारे में भी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को नेगेटिव रिपोर्ट मिली थी। बताया जा रहा है कि पूरे कोरोना वायरस के काल में मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र से दूर रहे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More